श्री गोविंदानंद आश्रम में मासिक भजन संध्या व सुंदरकांड पाठ आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
पिहोवा संवाददाता – विकल चौबे।

सत्संग में महंत जगन्नाथपुरी जी महाराज ने भी भजन गाए।
भगत्तो ने भी भजन गाए मोहन ने दिल क्यों लगाया है में जानू या वो जाने….

पिहोवा 12,फरवरी : पिहोवा नगर के श्री गोविंदानंद आश्रम में महंत बंशीपुरी जी महाराज के सानिध्य में 17 जनवरी से चल रही, श्री रामायण कथा में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है ,जोकि अगले महीने मार्च के 16 तारीख तक चलेगा।
आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया की रामायण व सुंदरकांड पाठ के करने से जीवन में आ रही सभी कठिनाइयां दूर हो जाती हैं और आ रही किसी भी प्रकार की विपत्तियां या किसी भी प्रकार के दुख कष्ट सब दूर हो जाते हैं।
भाव से किया गया सुंदरकांड का पाठ बहुत ही फलदायक होता है।
आज एकादशी व सक्रांति के पर्व पर मासिक भजन संध्या के मुख्य यजमान बारुराम बंसल परिवार की ओर से करवाई गई। भजन संध्या के बाद आरती हुई और उसके बाद दोपहर का भंडारा भी किया गया।भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण कर महंत सर्वेश्वरी गिरी महाराज जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया ।
आज के मुख्य अतिथि बारूराम बंसल परिवार को महंत सर्वेश्वरी गिरि द्वारा नारियल व फल का प्रसाद देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम में उपस्थित महंत जगन्नाथ पुरी महाराज ,सह संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, स्वामी देवेंद्रनंद गिरी, स्वामी प्रकाशानंद गिरी, लक्ष्मी नारायण पुरी, सुनील दास, ईश्वर दास, स्नेह दास, करुणा नंद गिरि, , सतीश कौशिक, बारुराम बंसल, सुभाष अग्रवाल, सत्यनारायण पुरी, रामगोपाल, अनिल शर्मा त्रिलोकचंद, निर्भय राम पांडे, विनोद बंसल, संजय गर्ग , कमल कुमार, सरोज शर्मा , सरोज गुप्ता, संतोष शर्मा, रिंकी, रेनू गोंसाई , विक्रम शर्मा, अमरनाथ, लाजो शर्मा, रमाकांत पुरी, सोनिका बंसल, नलिनी बंसल, सरोज बंसल, संजीव, प्रवीण , राजीव, रवि,सुभाष अग्रवाल,सतीश धवन आदि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
गोविंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज महाराज सुंदरकांड का पाठ करते हुए ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय की स्वयंसेवी छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं जनरैली के माध्यम से ग्रामीणों को दिया सामाजिक बुराईयों के विरुद्ध संदेश

Sat Feb 12 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम कन्या महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 12 फरवरी : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में संचालित […]

You May Like

advertisement