गोविंदा आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गोविंदा आश्रम हर जरूरतमंद कन्या को शिक्षा और जरूरत का सामान देने में हमेशा तत्पर।
जरूरतमंद कन्या को अपनी कन्या समझकर शिक्षित करने वाले के घर में कभी विपत्ति नही आती : महंत बंशी पुरी।

कुरुक्षेत्र पिहोवा :- पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में आज कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तके इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या के साथ विश्व कल्याण के लिए सुंदर काण्ड का पाठ भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर आश्रम के सह संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, स्वामी विजय पुरी, महंत सत्यनारायण पुरी, महंत चमन पुरी ,रमाकांत पुरी इत्यादि संत भी मौजूद रहे।
महंत बंशी पुरी जी महाराज , महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के साथ आज के यजमानों द्वारा आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत बंशी पुरी जी महाराज और महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीनियर सिटीजन कौंसिल ने मनाया खेल मेला

Sun Jun 5 , 2022
फिरोजपुर 05 जून 2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= सीनियर सिटीजन कौंसिल फिरोजपुर द्वारा बागबान में सीनियर सिटीजन खेल मेला एवं जन्मदिन उत्सव बड़ी खूब धूमधाम से मनाया गया।इस खेल मेले पर श्री राजेंद्र कुमार कटारिया डायरेक्टर फिशरी डिपार्टमेंट मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।इस मेले की विशेष बात […]

You May Like

Breaking News

advertisement