पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा 8 सितंबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आज महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि महाराज एवं महंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को आज ऋषि पंचमी पर कन्याओं के पूजन के महत्व और गौमाता की सेवा कर पुण्य प्राप्त कर के विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
इस अवसर पर आश्रम में ओडिसा शिशु अनंत आश्रम से आए डा. स्वामी चिदानंद ब्रह्मचारी जी महाराज जिन्होंने श्रीमद् भगवत गीता पर पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की है, षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
इत्यादि संत भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर , सुनील मित्तल करनाल, गोयल परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान बारु राम बंसल,गुलशन परवंदा , लव छाबड़ा अनन्य मित्तल अधिवक्ता इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज एवं यजमान श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर छावनी के राम बाग में श्रीजी परिवार द्वारा आयोजित दस दिवसीय रासलीला के नौवे दिन भक्तराज कालिया नाग मर्दन एवम अन्य लीला दर्शन चरित्र दिखाया गया

Sun Sep 8 , 2024
फिरोजपुर 08 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= फिरोजपुर श्रावणी के रामबाग में श्री जी परिवार द्वारा आयोजित दस दिवसीय रासलीला के नौवे दिन भगत राय कालिया नाग मर्दन एवं अन्य लीला दर्शन चरित्र दिखाया गया। कार्यक्रम में हजारो की संख्या में भक्तो ने हिस्सा लिया। रासलीला में शैलेंद्र कुमार […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us