पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा 12 मई : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आज महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि महाराज के मार्गदर्शन में एवं भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है।
महंत बंशी पुरी जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को बैशाख मास पर कन्याओं के पूजन के महत्व और गौमाता की सेवा कर पुण्य प्राप्त कर के विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
इस अवसर पर आश्रम में स्वामी विजय पुरी , स्वामी कर्ण पुरी करनाल, स्वामी शिवनारायण गिरि, स्वामी सच्चिदानंद पुरी, स्वामी आशा राम गिरि, षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
इत्यादि संत भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर , सुनील मित्तल करनाल, गोयल परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान बारु राम बंसल,गुलशन परवंदा , लव छाबड़ा अनन्य मित्तल अधिवक्ता इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए विभिन्न स्वीप गतिविधियों का होना जरूरी : डा. वैशाली शर्मा

Sun May 12 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। लोकसभा आम चुनाव- 2024 में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए वॉकथॉन का किया आयोजन।एडीसी डा. वैशाली शर्मा ने वॉकथॉन को हरी झंडी देकर किया रवाना। द्रोणाचार्य स्टेडियम से चलकर सेक्टर 13 अग्रसेन चौंक से होते हुए स्टेडियम में वापिस पहुंची वॉकथॉन। कुरुक्षेत्र 12 मई […]

You May Like

Breaking News

advertisement