पिहोवा के गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

पिहोवा के गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।
कार्तिक मास में कन्याओं की पूजा का विशेष महत्व।

पिहोवा 19 नवंबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में और भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज की अध्यक्षता में एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में आज कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है और कार्तिक मास में सभी के कल्याण के लिए कार्तिक महात्म के साथ श्री मद भागवत कथा स्वयं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी द्वारा किया जा रहा है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को कन्या पूजन और कार्तिक महत्व, कन्याओं के पूजन और गोपाष्टमी पर्व, गौमाता की सेवा कर पुण्य प्राप्त कर विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
उन्होंने भगवान सूर्य नारायण की उपासना के बारे में बताया की सूर्य उपासना करने वाला व्यक्ति ऊर्जावान के साथ निरोगी भी रहता है यश कीर्ति बरकरार रहती है और नेत्र रोग भी नही होते साथ ही जातक तंदूरस्त रहता है।
इस अवसर पर आश्रम में षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, स्वामी आशुतोष पुरी, स्वामी मणिराज पुरी, स्वामी वेद पुरी इत्यादि संत भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर , सुनील मित्तल करनाल परिवार सहित रहे।
इस मौके पर कुरुक्षेत्र के समाजसेवी सेठ मूल चंद गर्ग के साथ राजपाल भी कन्या पूजन में शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रधान बारु राम बंसल, गुलशन खरबंदा, किरपाल सैनी , लव छाबड़ा, विनोद बंसल इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज और यजमान।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: Ex प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर हुए कार्यक्रम

Sun Nov 19 , 2023
अयोध्या:—————-Ex प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर हुए कार्यक्रममनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्यापूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के जयंती समारोह पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर […]

You May Like

advertisement