पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा 18 जून : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में आज कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है।
महंत बंशी पुरी जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को अमावस्या पर्व पर कन्याओं के पूजन के महत्व और गौमाता की सेवा कर पुण्य प्राप्त कर के विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
इस अवसर पर आश्रम में षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
इत्यादि संत भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर , सुनील मित्तल करनाल, गोयल परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान बारु राम बंसल, पुलकित जिंदल इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिता बच्चे को सभ्य बनाने के साथ ही उसके भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाता है

Sun Jun 18 , 2023
पिता बच्चे को सभ्य बनाने के साथ ही उसके भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाता है। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कृषि वैज्ञानिक एवं उनके शिक्षाविद बेटे ने मनाया फादर्स डे। कुरुक्षेत्र, 18 जून : कहते है कि दुनिया में मां और बच्चे का रिश्ता […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us