गोविंदा आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

गोविंदा आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आश्रम में मकर संक्रांति पर्व पर संत समाज भी मौजूद रहा।

पिहोवा : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं आश्रम के संरक्षक महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में आज कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत बंशी पुरी जी महाराज ने कन्याओं का पूजन किया और मकर संक्रांति के पावन पर्व के बारे में संगत को बताया कि संक्रांति पर्व पर गौमाता और जरूरतमंद की अपनी सामर्थ अनुसार हर संभव सेवा करनी चाहिए।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास संक्रांति को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तके इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर आश्रम के सह संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महंत चमन गिरि, महंत महेश पुरी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी,ओशोधारा संस्थान से आचार्य कुलदीप, प्रख्यात ज्योतिषाचार्य सुरेश मिश्रा,संजय पोलस्थ इत्यादि संत भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान यूधिस्टर बहल नरेंद्र छाबड़ा, बारु बंसल , विनोद बंसल, गीता रशियान, शैली मेहता,
ठाकुर द्वारा सेवा समिति इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत बंशीपुरी जी व सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज!

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. के. आर. अनेजा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र और हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया

Sat Jan 14 , 2023
डॉ. के. आर. अनेजा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र और हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र :डॉ. के आर अनेजा,पूर्व प्रोफेसर और माइक्रोबायोलॉजी विभाग, कुरुक्षेत्र, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अध्यक्ष को ग्लोबल के 7 वें संस्करण में “हर्बल पौधों और व्यावसायिक माउथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement