श्री गोविन्दानंद आश्रम मे मासिक कन्या पूजन व भण्डारा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

श्री गोविन्दानंद आश्रम में प्रत्येक मास कन्या पूजन व भण्डारे का आयोजन किया जाता है।

कुरुक्षेत्र पिहोवा :- आज श्री गोविन्दानंद आश्रम ठाकुरद्वारा पिहोवा में भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष व श्री दक्षिण काली पीठ आश्रमों के परमाध्यक्ष महन्त बंशी पुरी जी महाराज के सानिध्य व आश्रम की संचालिका महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम परिसर में मासिक कन्या पूजन साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य यजमान व श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर महन्त बंशी पुरी जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को श्रवण मास व कन्या पूजन के महत्व के बारे में जानकारी दी। महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हर मास आश्रम में विशेष सत्संग , व भण्डारा आयोजित किया जाता है और प्रत्येक मास कन्याओं का पूजन और कन्याओं के जरूरत का सामान भेंट किया जाता है। सत्संग में भजनों के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को खूब नचाया।
भजन संकीर्तन कार्यक्रम में श्री गोविन्दानंद आश्रम से जुड़े गणमान्यजन , यजमान महिला मंडल इत्यादि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महन्त किशोर पुरी महाराज का 88 साल की उम्र में निधन, षड्दर्शन साधुसमाज के संरक्षक महन्त बंशी पुरी व मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया शोक

Sun Aug 8 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। राजस्थान जयपुर : विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोर पुरी महाराज का आज निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। वे काफी दिनों से अस्वस्थ थे। महंत किशोर पुरी का जयपुर के एक निजी अस्पताल में […]

You May Like

Breaking News

advertisement