श्री गोविंदानंद आश्रम पिहोवा में मासिक कन्या पूजन भंडारा आयोजित

आश्रम में पिछले कई वर्षों से हर मास होता है कन्याओं का पूजन।
जरूरतमंद कन्याओं की हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा, (प्रमोद कौशिक) 25 जनवरी : मां सरस्वती की नगरी में स्थित शिव पुरी मार्ग पिहोवा में श्री गोविंदानंद ठाकुरद्वारा आश्रम में मासिक कन्या पूजन महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी के मार्गदर्शन आशीर्वाद से श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
आश्रम परिसर में हर मास सैकड़ों की संख्या में कन्याओं का पूजन और भंडारा पिछले कई वर्षों से बिना नागा आयोजित किया जा रहा है जिसमें जरूरतमंत कन्याओं को गर्मी सर्दी के वस्त्र,जूते चप्पल के साथ शिक्षा का सामान पुस्तके इत्यादि की भी मदद की जाती है।
कन्या पूजन श्रीमहंत बंशी पुरी,आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि के साथ मुख्य यजमान सचिन तायल पटियाला,मनीष जिंदल रिंकू सिनोर,राजेंद्र गोयल लुधियाना,सुनील मित्तल करनाल के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर स्वामी देवराज पुरी,आशुतोष पुरी,बारु राम बंसल, गुलशन परवंदा, लव छाबड़ा इत्यादि उपस्थित रहे।
सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर श्री महंत बंशी पुरी महाराज एवं सर्वेश्वरी गिरि महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. अमृता अमृत द्वारा लिखित पुस्तक “मन के रोशनदान” का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Sun Jan 25 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी दिल्ली : मालवीय स्मृति भवन में डॉ. अमृता अमृत द्वारा लिखित काव्य संग्रह “मन के रोशनदान” के लोकार्पण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से आए हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement