पिहोवा के श्री गोविंदानंद आश्रम में मासिक कन्यापूजन,भंडारा आयोजित

पिहोवा के श्री गोविंदानंद आश्रम में मासिक कन्यापूजन,भंडारा आयोजित।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

इस बार हाथी होगा मां दुर्गा की सवारी, विशेष बुधादित्य योग में होगी पूजा।
आश्रम गरीब जरूरतमंद कन्याओं का रखता है ध्यान।

पिहोवा : श्री गोविंदानंद ठाकुरद्वारा आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया की मां दुर्गा और उनके नौ रूपों को समर्पित सबसे बड़े शुभ हिंदू त्योहारों में से एक नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र आज रविवार को शुरू हो गए हैं। इस बार नवरात्र पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रहीं हैं। इस बार बुधादित्य योग भी बन रहा है। यह शुभ संयोग है। विशेष बात यह है कि भक्तों को पूरे नौ दिन मां भगवती के व्रत करने को मिलेंगे। नवरात्र में महाकाली, महालक्ष्मी और महा सरस्वती सहित दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी।
नवरात्र के मद्देनजर सुबह-सुबह ही श्रद्धालु मंदिरों में नतमस्तक होने और मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ रहे हैं। श्री गोविंदानंद आश्रम , श्री दक्षिण काली पीठ आश्रम पिहोवा, प्राचीन लक्ष्मी नारायण मन्दिर गीता कालोनी दिल्ली, बिलासपुर में नैना देवी के लोकप्रिय मंदिर ऊना में चिंतपूर्णी, हमीरपुर में बाबा बालक नाथ; कांगड़ा में ब्रजेश्वरी देवी, ज्वालाजी और चामुंडा देवी; और शिमला जिले में भीमाकाली,कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली मन्दिर और हटेश्वरी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। देवी का आशीर्वाद लेने के लिए सभी मंदिरों में भारी भीड़ देखी जा रही है।
इसी प्रकार राष्ट्रीय राजधानी के कई प्रमुख मंदिरों में भी सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। नवरात्र के पहले दिन पूजा-अर्चना करने के लिए के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से निपटने के लिए शहर भर के मंदिरों में पर्याप्त व्यवस्था की गई।
नवरात्र के उत्सव में देवी दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा शामिल है। यह त्योहार पूरे देश में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। अगले नौ दिनों में भक्त देवी दुर्गा की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया की गोविंदानंद आश्रम में पिछले लगभग 28 वर्षो से प्रत्येक मास कन्या पूजन और भंडारा आयोजित होता है जिसमे संकड़ों की संख्या में कन्याओं का आगमन होता है और आश्रम गरीब जरूरतमंद कन्याओं की शिक्षा चिकित्सा के लिए समर्पित है।
कन्याओं का पूजन करती आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : नकली दवा कंपनियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,

Sun Oct 15 , 2023
देहरादून और हरिद्वार में एक साथ वी वी न्यूज़ एसएसपी देहरादून ने दिल्ली की फार्मा कंपनी की नकली दवाएं देश भर में सप्लाई होने की सूचना पर संपर्क कर कराया था मुकदमा दर्जदेशव्यापी नेटवर्क को ध्वस्त कर दूनवासियों को सुरक्षित रखना देहरादून पुलिस की जिम्मेदारी -एसएसपी देहरादूनकरोड़ो का कारोबार, उन्तीस […]

You May Like

advertisement