रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर 73 वीं पुलिस हाॅकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल में मुरादाबाद रहा विजयी

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर 73 वीं पुलिस हाॅकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल में मुरादाबाद रहा विजयी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर 73वी अंतर्जनपदीय बरेली जोन बरेली पुलिस हॉकी प्रतियोगिता वर्ष-2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मैच मुरादाबाद बनाम शाहजहांपुर के मध्य खेला गया। जिसमें मुरादाबाद 3-0 से विजयी रहा।
प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल मैच बरेली बनाम रामपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बरेली विजयी रहा। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुरादाबाद बनाम बदायूं के मध्य खेला गया, जिसमें मुरादाबाद 5-2 से विजयी रहा ।
उक्त प्रतियोगिता में महिला वर्ग का फाइनल मैच शाहजहांपुर बनाम बरेली के मध्य खेला गया जिसमें जनपद शाहजहांपुर 2-1 से विजयी रहा। प्रतियोगिता का फाइनल कल दिनांक 05.06.2025 को बरेली बनाम मुरादाबाद के मध्य खेला जाएगा।
इस अवसर पर हरमीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक जनपद बरेली एवं समस्त उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस, पीटीआई प्रदीप कसाना एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: मान्य विधायक श्री विनोद चमोली जी के दिशा निर्देश पर ट्यूबवेल का शिलान्यास हुआ

Thu Jun 5 , 2025
देहरादून: मान्य विधायक श्री विनोद चमोली जी के दिशा निर्देश पर ट्यूबवेल का शिलान्यास हुआ, सागर मलिक मोथारावाला के डांडी क्षेत्र में पिछले कई सालों से पानी की किल्लत झेल रहे क्षेत्र वासियों को मान्य विधायक श्री विनोद चमोली जी ने बड़ी राहत देना का कार्य किया है, आज दिनांक […]

You May Like

advertisement