प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्रदेश के 19.94 लाख से अधिक स्ट्रीट वेण्डर हुए लाभान्वित

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्रदेश के 19.94 लाख से अधिक स्ट्रीट वेण्डर हुए लाभान्वित
स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही सरकार।

बदायूँ: 14 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं । शहरी पथ विक्रेताओं की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए भारत के मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 01 जून 2020 से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी0एम0 स्वनिधि) योजना का शुभारम्भ किया है, जिसके अन्तर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को पुनः अपना कार्य शुरू कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज के रूप में आसान किश्तों पर ऋण की सुविधा देकर कार्यशील पूँजी बनाने में उनकी सहायता की जा रही है।
भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से प्रदेश सरकार पथ विक्रेताओं को लाभान्वित करा रही है। इस योजना के अन्तर्गत लाभ लेने के लिए सर्वेक्षण कराते हुए उनका पंजीयन किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के समस्त नगर निगमों, नगर निकायों से चिहिन्त पंजीकृत शहरी पथ विक्रेताओं का डाटा विवरण योजना के पोर्टल पर उपलब्ध कराये गये है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत शहरी पथ विक्रेता को 10 हजार रुपए का अनुदान आधारित प्रथम ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रथम ऋण की वापसी के उपरान्त द्वितीय ऋण 20 हजार रुपए एवं द्वितीय ऋण की वापसी के उपरान्त तृतीय ऋण 50 हजार रुपए बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा 19.94 लाख से अधिक पटरी पथ विक्रेताओं को ऋण वितरित करते हुये पूरे देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
प्रदेश के लाखों पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों को 8 अन्य केन्द्रीय योजनाओं से लाभान्वित कराया जा चुका है। प्रदेश में अब तक 9,45,379 पथ विक्रेताओं को डिजिटली एक्टिव कराया गया है। प्रदेश के शहरी पथ विक्रेता इस योजना का लाभ उठाते हुए अपनी आर्थिक स्थिति मे सुधार करते हुए आत्मनिर्भर हो रहे हैं (बीवी न्यूज़ बदायूं)

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने हस्ताक्षर कर किया बाल श्रम निषेध सप्ताह का शुभारंभ

Sun Jun 15 , 2025
डीएम ने हस्ताक्षर कर किया बाल श्रम निषेध सप्ताह का शुभारंभबदायूँ: 13 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बताएं अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून को मनाया गया जिसमें जागरुकता रैली निकालकर व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर जनमानस को बालश्रम के प्रति जागरुक किया गया। बाल श्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement