जिले के 700 से अधिक छात्रों ने एक घंटे में टिंकरिंग का बनाया रिकॉर्ड

डीईओ ने किया निरीक्षण

एटीएल स्कूलों में हुआ आयोजन

महासमुंद 14 अगस्त 2025/ भारत सरकार के नीति आयोग और अटल इनोवेशन मिशन के निर्देशानुसार 12 अगस्त को देश भर के 722 जिलों के 9467 अटल टिंकरिंग लैब के 4,73,358 स्कूली छात्रों ने एक साथ सुबह 10 बजे से 11 बजे तक में ऑनलाइन जूम में प्राप्त तकनीकी मार्गदर्शन से वैक्यूम क्लीनर बनाने का प्रयोग प्रदर्शन किया। इसमें महासमुंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरें एवं एडीपीओ सतीश नायर के नेतृत्व में जिले के सभी एटीएल में 700 से भी ज्यादा बच्चों ने इस आयोजन में भाग लिया। जिसमें एटीएल महासमुंद, बेलसांडा, पटेवा, खट्टी, बिरकोनी, पैकिन, भंवरपुर, गोड़बहाल, गांजर, मांगरापाली, मुनगासेर, कुटेला सहित जिले के सभी एटीएल में आयोजित हुआ। वैक्यूम क्लीनर के निर्माण के लिए एटीएल लैब में उपलब्ध सामग्रियों डीसी मोटर, प्रोपेलर, फिल्टर, बैटरी तथा प्लास्टिक बोतल की सहायता से स्कूली छात्रों ने सोल्डरिंग, कटर, ग्लू आदि का उपयोग एवं उपकरणों के सर्किट जोड़ना सीखकर वैक्यूम क्लीनर बनाया एवं लैब में तत्काल उपयोग कर इसकी उपयोगिता भी करके देखा गया।
देश भर में दस हजार अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना के माध्यम से स्कूली छात्रों में इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अटल इनोवेशन मिशन द्वारा समय समय पर विविध आयोजनों के लिए निर्देश जारी किया जाता है। निर्देशानसार जिलावार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। देश में एक साथ एक समय पर टिंकरिंग एक्टिविटी के आयोजन से छात्रों में टिंकरिंग और इनोवेशन के प्रति उत्साहित है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य के आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Thu Aug 14 , 2025
महासमुंद 14 अगस्त 2025/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त से 16 अगस्त 2025 रात 11ः59 बजे तक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।अभ्यर्थियों को आवेदन […]

You May Like

advertisement