बस के पलट जाने से तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल

ग्वालियर
जिले के उटीला थाना क्षेत्र के सौंसा गांव के नजदीक मंगलवार की सुबह एक निजी यात्री बस के पलट जाने से तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं घायलों को जिला अस्पताल मुरार में भर्ती कराया गया है ।इनमें आधे से ज्यादा लोगों को गंभीर चोटे आई है।
दरअसल ग्वालियर और ग्रामीण क्षेत्र के बीच चलने वाली एक बस सुबह 9 बजे के आसपास उटीला से ग्वालियर के लिए चली थी। लेकिन बस के सौंसा गांव के नजदीक आते ही तेज रफ्तार बस से चालक का नियंत्रण हट गया और बस ने दो गुलाटी मार दी।
बस के पलटने में सभी सवारियां जख्मी हो गई ।किसी तरह से स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बस में से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया। मुरार जिला अस्पताल के चिकित्सक के मुताबिक इनमें से करीब 17 लोगों को गंभीर चोटें हैं। उन सभी का एक्सरे कराया गया है जबकि कुछ घायल मामूली रूप से जख्मी हुए हैं बस पलटने की असल वजह सामने नहीं आई है लेकिन यात्रियों के मुताबिक बस ने चलते हुए अचानक पलटी खाई है। जिसके कारण यात्री घायल हुए हैं। बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने पर प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने कुछ लोगों को जया रोग्य में चिकित्सालय भी रेफर किया है फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
बाइट बंटी… घायल यात्री

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਜਨਵਰੀ ਮਹੀਨਾ ‘ਧੀਆਂ ਦੀ ਲੋਹੜੀ’ ਵਜੋਂ ਕੀਤਾ ਸਮਰਪਿਤ, ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ-

Wed Jan 13 , 2021
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਜਨਵਰੀ ਮਹੀਨਾ ‘ਧੀਆਂ ਦੀ ਲੋਹੜੀ’ ਵਜੋਂ ਕੀਤਾ ਸਮਰਪਿਤ, ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ- ਮੋਗਾ 12 ਜਨਵਰੀ (ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ) – ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਜਨਵਰੀ ਮਹੀਨਾ ‘ਧੀਆਂ ਦੀ ਲੋਹੜੀ’ ਦੇ ਤੌਰ ’ਤੇ ਸਮਰਪਿਤ ਰਹੇਗਾ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵੀਰਵਾਰ ਨੂੰ ਧੀਆਂ ਦੀ ਲੋਹੜੀ ਦਾ ਆਗਾਜ਼ ਕਰਦਿਆਂ ਸੰਕੇਤਕ ਤੌਰ […]

You May Like

advertisement