भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय – जयकार मंदिर विच, श्री राधे सुविकाश्रम में माता की चौकी आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 27 अगस्त : सैक्टर-7 स्थित श्रीराधे सुविकाश्रम में शुक्रवार रात्रि जनकल्याणार्थ माता की चौकी,कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आश्रम संचालक विनोद खुराना के सानिध्य में सर्वप्रथम गणेश एवं सर्वदेव पूजन करवाया गया। तत्पश्चात महामाई की ज्योत प्रचंड की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महामाई के दरबार में माथा टेका।चंडीगढ़ की भजन मंडली बॉबी एंड पार्टी के गायकों ने रातभर महामाई का गुणगान किया।विनोद खुराना ने मां दुर्गा के 52 शक्तिपीठों की महिमा सुनाई। भारत में कई स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा की जाती है, जिसमें बंगाल में दुर्गा पूजा, गुजरात में डांडिया और अन्य क्षेत्रों में भगवती जागरण का आयोजन किया जाता है। भारतीय जनमानस में मां दुर्गा के प्रति अगाध श्रद्धा है।गायकों ने माता की कईं आकर्षक भेंटे सुनाई। भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय-जयकार मंदिर विच…… पर श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर कलाकारों द्वारा दिखाई गई झांकी शेर आया मईया का शेर आया……. और शेर सवारी लगदी प्यारी….. काफी सराही गई।महामाई की आरती के पश्चात् कन्या पूजन और भंडारा किया गया।कार्यक्रम में सुदर्शन खुराना, कपिल खुराना, यश अरोड़ा,पवन अरोड़ा,विनोद बंटी, प्रवीण,सुरेश अरोड़ा, अमित,दर्शन गुलाटी, प्रदीप, समीर, संजय, मुकेश, विमला, दुर्गा, पूनम, कविता, किरण,कृष्णा अरोड़ा, सुदेश, स्मृति,पुजाली, सांची, वान्या, लायरा, सीमा, पिंकी,रुचि, अंजू, नीलम, मेघा, नीतू अरोड़ा और कनिष्का शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालगंज : आचार्यों को समय की आवश्यकता के अनुसार अपनी शिक्षण विधि में परिवर्तन करने की आवश्यकता - रामय जी

Sat Aug 27 , 2022
लालगंज आजमगढ़, जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत से सम्बद्ध भारतीय शिक्षा समिति आजमगढ़ द्वारा संचालित आजमगढ़ जिले से समस्त शिशु मंदिरों के आचार्यों का आचार्य विकास वर्ग ,सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ी पर प्रारंभ हुआ। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता जन शिक्षा समिति के प्रांत संगठन मंत्री रामय […]

You May Like

advertisement