प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृत्व हो रहा सुरक्षित

ज्योति को मिला बेहतर स्वास्थ्य और पोषण

कोंडागांव, 20 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की लाभार्थी कोण्डागांव के नहरपारा निवासी श्रीमती ज्योति सेन ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र नहरपारा-2 में पंजीयन कराया था। गर्भावस्था के दौरान उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषण देखभाल हेतु प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि पहले शिशु के जन्म पर योजना के तहत दो किश्तों में 5000 रुपये की राशि और द्वितीय बालिका के जन्म पर उन्हें 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने दोनो बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाया तथा पोषण पेटी का भी उपयोग किया। उन्होंने बताया कि वे दोनों बेटियों के खाते में नियमित रूप से प्रतिमाह राशि जमा करती हैं, जिससे उनके भविष्य को सुरक्षित आधार मिल रहा है।
ज्योति ने बताया कि शासन की योजना के तहत मिली इस सहायता राशि से गर्भावस्था के दौरान एवं प्रसव के बाद शिशुओं के पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल में काफी सहायता मिली। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अख्तरी शेख के सहयोग से उन्हें पोषण पेटी के उपयोग एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन मिला।
उन्होंने आगे बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत भी उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनकी बेटियों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्रीमती ज्योति सेन ने योजना से प्राप्त लाभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण

Fri Feb 20 , 2026
105 ग्राम पंचायतों में सामूहिक रूप से आवास तिहार का आयोजन  611 हितग्राहियों ने किया भूमि पूजन महासमुंद 20 फरवरी 2026/ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार आवास निर्माण को गति देने के लिए आवास तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वित्तीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement