दिव्यांग हितग्राहियों को प्रदान किए गए मोटराइज्ड ट्रायसायकल

कोण्डागांव, 20 फ़रवरी 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत जिले में जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत छिंदली, बड़ेराजपुर के श्री दशरथ मरकाम पिता– होलाराम मरकाम एवं श्री फरस पिता श्री जेतराम, ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया। यह ट्रायसायकल उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, कोण्डागांव के माध्यम से श्री संतोष पांडे के हाथों प्रदान की गई।
उक्त दोनों हितग्राही जन्म से दिव्यांग हैं, जिसके कारण उन्हें आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से अब उन्हें अपने दैनिक कार्यों एवं आवश्यक गतिविधियों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। इससे न केवल उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि वे सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे।
राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है। समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न सहायता उपकरण एवं योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
हितग्राहियों ने ट्रायसायकल प्रदान करने के लिए शासन-प्रशासन को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे अधिक सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सखी वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को मिल रही त्वरित सहायता

Fri Feb 20 , 2026
कोण्डागांव, 20 फ़रवरी 2026/ जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन 10 मार्च 2017 से किया जा रहा है। यह केंद्र हिंसा से पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं तथा बालिकाओं को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। केंद्र के माध्यम से पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा, पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement