एसवीएसयू और जेसीबी के बीच हुआ एमओयू

पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और जेसीबी के बीच महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इसे महत्वाकांक्षी साझेदारी बताते हुए कहा कि जेसीबी दुनिया की जानी-मानी कंपनी है और एसवीएसयू देश का पहला राजकीय कौशल विश्वविद्यालय है। दोनों के इस समझौते से स्किल का अपग्रेडेशन होगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि जेसीबी के इंजीनियर व अन्य तकनीकी कर्मचारियों के लिए वैल्यू एडेड प्रोग्राम चलाए जाएंगे। उन्होंने एसवीएसयू को जेसीबी के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर के रूप में सदुपयोग करने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि हम सभी इंडस्ट्री के लिए विशेष पाठ्यक्रम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि एसवीएसयू इस समय 65 प्रोग्राम चला रहा है, इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं की स्किलिंग की जाएगी। जेसीबी और एसवीएसयू की इस भागीदारी से काफी लाभ होगा। इंडस्ट्री 4.0 और एआई जैसे क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि दोनों संस्थान स्किल और नवाचार पर मिल कर काम करेंगे। इससे ऑन द जॉब ट्रेनिंग और नॉलेज एक्सचेंज में फायदा होगा। इस अवसर पर एसवीएसयू के अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने कहा कि दोनों संस्थान भविष्य में सेमिनार और कार्यशालाओं के आयोजन करेंगे और शोध के क्षेत्र में भी काम किया जाएगा। इस अवसर पर इरा की निदेशक चंचल भारद्बाज, उप निदेशक पंकज, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, ऑटोमोटिव स्टडीज के चेयरपर्सन डॉ. संजय सिंह राठौर, डॉ. प्रीति और जगबीर सिंह भी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आरंभ हुआ टीबी मुक्त कुरुक्षेत्र अभियान

Mon Jul 20 , 2026
लाडवा में आयोजित नि:शुल्क टीबी जांच एवं स्वास्थ्य शिविर में 52 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 69 लोगों की हुई टीबी जांच। लाडवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी : सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन तथा नवीन जिन्दल फाउंडेशन के सहयोग से “टीबी मुक्त कुरुक्षेत्र” अभियान के अंतर्गत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), लाडवा […]

You May Like

advertisement