लोकतंत्र सेनानी (मीसा बंदियों) को किया सांसद श्रीमती चौधरी ने सम्मानित

महासमुंद, 25 जून 2025/ आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिला पंचायत में आयोजित ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) और उनके परिजनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष करने वाले योद्धाओं की स्मृति को जीवित रखना एवं नई पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराना था।                    
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती चौधरी ने लोकतंत्र सेनानी श्री मनीलाल चंद्राकर, स्वर्गीय श्री अब्दुल कददुस की धर्मपत्नी श्रीमती फरीदा खैरानी तथा स्वर्गीय श्री अमृत लाल साहू की पत्नी श्रीमती उर्मिला साहू को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “आपातकाल के समय जिन लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अत्याचार सहे, वे आज के भारत के सच्चे रक्षक हैं। उनका यह बलिदान हमें हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा। “कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, डीएफओ श्री मयंक पांडेय, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित जनों ने लोकतंत्र के संघर्ष की स्मृतियों को साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

Wed Jun 25 , 2025
सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया अवलोकन महासमुंद, 25 जून 2025/ आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर ’आपातकाल स्मृति दिवस’ (संविधान हत्या दिवस) के तहत छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन आज महासमुंद जिला पंचायत परिसर में किया गया। इस अवसर पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में आपातकाल कालखंड के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, […]

You May Like

advertisement