सांसद नवीन जिन्दल ने संसद में उठाया यमुना नदी के प्रदूषण का मुद्दा

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 11 अगस्त : संसद के सत्र के दौरान कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल ने दिल्ली में यमुना नदी की अत्यंत चिंताजनक स्थिति का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि यमुना मैया हमारे देश की जीवनदायिनी नदियों में से एक हैं, लेकिन आज उनकी हालत देखकर मन व्यथित हो जाता है।
सांसद नवीन जिन्दल ने सदन में बताया कि दिल्ली से गुजरने वाली यमुना मैया का जल गुणवत्ता मानकों पर बेहद खराब स्थिति में है। उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की कमी और क्षमता की कमी के कारण अमोनिया का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी का जलजीव पारिस्थितिकी तंत्र बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
आज यमुना जी को एक पवित्र नदी के बजाय गंदे नाले की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, जो हम सबके लिए चिंताजनक है।
उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के सीवेज और औद्योगिक अपशिष्ट का बड़ा हिस्सा बिना शुद्धिकरण के सीधे यमुना में गिर रहा है, जिससे नदी का प्रदूषण स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।
सांसद जिन्दल ने कहा कि यमुना जी की सफाई केवल एक पर्यावरणीय चुनौती नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था का भी विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार, संसद और समाज के संयुक्त प्रयासों से यमुना जी को पुनः निर्मल और पवित्र बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जब तक यमुना जी का जल निर्मल नहीं होगा, तब तक दिल्ली और आसपास के लाखों लोगों के स्वास्थ्य और जीवन पर संकट बना रहेगा। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ यमुना सौंपें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने का करेंगे प्रयास: नवीन जिन्दल

Tue Aug 12 , 2025
सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र एवं कैथल के पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों को करवाया संसद भवन का भ्रमण। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 11 अगस्त : सांसद नवीन जिन्दल ने आज संसद भवन में चल रही कार्यवाही का कुरुक्षेत्र और कैथल के पत्रकारों को सीधा अवलोकन कराया। उन्होंने संसद में उठाए प्रश्नों […]

You May Like

advertisement