सांसद नवीन जिन्दल थानेसर और पिहोवा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे : रवि बतान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई : कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद नवीन जिन्दल 10 जुलाई को पिहोवा और थानेसर विधानसभा की विस्तृत मंडल कार्यकारिणी बैठकों को संबोधित करेंगे। भाजपा के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बतान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल कल दोपहर बाद 3:00 बजे पिहोवा के खुशवंत पैलेस और शाम 5:15 बजे थानेसर के पिपली रोड स्थित स्टर्लिंग रिजॉर्ट में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
श्री बतान ने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सांसद की ओर से विधानसभाओं क्षेत्रों के दौरे किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवीन जिन्दल सांसद के साथ-साथ एक समाजसेवी के रूप में भी क्षेत्र की जनता से जुड़े रहे हैं। यहां के लोगों से उनका विशेष स्नेह है। इस बैठकों में स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री और पिहोवा के विधायक सरदार संदीप सिंह, बीजेपी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश में रामराज्य के लिए अब आसुरी प्रवृति का त्याग करने का समय आ गया है … जनादेश आम चुनाव 2024 डा. महेंद्र शर्मा

Tue Jul 9 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पानीपत : शास्त्री आयुर्वेदिक अस्पताल के संचालक अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. महेंद्र शर्मा ने बाताया कि व्यक्तिवाद के नाम पर जो स्थिति कांग्रेस की थी वह अब भाजपा की होती जा रही है। क्यों कि भाजपा स्वयं को हिंदुस्तान समझने लगी थी। यह […]

You May Like

advertisement