पर्यावरण प्रेमी थे श्री ओपी जिन्दल : विनोद गर्ग

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष -94161-91877

कहा करते थे, पौधा लगाओगे तो भविष्य में छाया पाओगे।

कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त : – कांग्रेस के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग ने कहा कि उद्योग जगत के पुरोधा, समर्पित समाजसेवी, कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद और हरियाणा के पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री ओपी जिन्दल पर्यावरण प्रेमी थे। वे कहा करते थे कि पौधा लगाओगे तो भविष्य में छाया पाओगे। वे दूरद्रष्टा थे, जिनका दर्शन था कि उद्योग भी होना चाहिए और कारोबार के साथ-साथ स्वस्थ एवं संपन्न जीवन भी।
श्री गर्ग आज श्री ओपी जिन्दल जी की 91वीं जयंती पर कुरुक्षेत्र ग्लोबल सिटी में पौधरोपण करने के बाद अपने विचार प्रकट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री ओपी जिन्दल जैसी महान हस्तियां सदियों में धरती पर आती हैं। किसान के घर में जन्म लेकर राष्ट्र के उत्थान में जिन्दल समूह जैसा औद्योगिक साम्राज्य स्थापित कर उन्होंने एक ही जन्म में सात जन्मों का काम कर दिखाया। वे चाहते थे कि प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करे तो देश स्वतः मजबूत हो जाएगा। छात्र ईमानदारी से पढ़े, व्यवसायी ईमानदारी से व्यापार करे और राजनेता गरीबों, जरूरतमंदों के हितों के प्रति समर्पित रहें तो हमारा देश भारत फिर से विश्वगुरु बन सकता है। राजनीति में निचले स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए ही वे राजनीति में आए थे और राजनीति के माध्यम से उन्होंने किसानों, कामगारों, दलितों, पिछड़ों, युवाओं और महिलाओं के विकास के अनेक कार्य किये जो आज की युवा पीढ़ी के लिए आदर्श हैं।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र ग्लोबल सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा पूनम चहल ने कहा कि श्री ओपी जिन्दल की प्रेरणा से उनके बेटे और कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद श्री नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र वासियों को स्वस्थ जीवन बिताने के लिए इस सुरम्य रिहायशी स्थल को विकसित किया। आज यह क्षेत्र कुरुक्षेत्र का सुरम्य स्थल बन गया है। हम उनके सदैव आभारी रहेंगे।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र ग्लोबल सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पूनम चहल, उप प्रधान धर्मेंद्र मोर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव कृष्ण चंद्र, सतिंदर वर्मा, राजेश हूडा एवं ग्लोबल सिटी के गणमान्य उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी (एच.ई.एस.) पौधरोपण शिविर में शामिल हुए उपायुक्त

Sat Aug 7 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 उपायुक्त मुकुल कुमार के सम्मान में एच.ई.एस. द्वारा पौधरोपण शिविर का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 7 अगस्त :- 32 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी (एच.ई.एस.) द्वारा कुरुक्षेत्र के उपायुक्त मुकुल कुमार के सम्मान में पौधारोपण शिविर […]

You May Like

Breaking News

advertisement