श्री रवनीत सिंह फिरोजपुर कैंट . जंक्शन – हजूर साहिब नांदेड़ नई साप्ताहिक रेल सेवा को कल हरी झंडी दिखाएंगे

श्री रवनीत सिंह फिरोजपुर कैंट . जंक्शन – हजूर साहिब नांदेड़ नई साप्ताहिक रेल सेवा को कल हरी झंडी दिखाएंगे

यह नई रेल सेवा सिख तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी

यह नई साप्ताहिक रेल सेवा नांदेड़, एक प्रमुख सिख तीर्थ स्थल ( हजूर साहिब गुरुद्वारा ) को जोड़ती है

(पंजाब) फिरोजपुर 12 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री श्री रवनीत सिंह फिरोजपुर कैंट जंक्शन से नांदेड़ नई साप्ताहिक रेल सेवा को 13 जून 2025 को फिरोजपुर कैंट जंक्शन से हरी झंडी दिखाएंगे । यह नई साप्ताहिक रेल सेवा नांदेड़, एक प्रमुख सिख तीर्थ स्थल ( हजूर साहिब गुरुद्वारा ) को जोड़ती है ।
फिरोजपुर कैंट – नांदेड़ के बीच यह नई साप्ताहिक ट्रेन पंजाब से हजूर साहिब नांदेड़ जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाएगी , यात्रा के समय को कम करेगी और पंजाब क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देगी क्योंकि माल का परिवहन आसान होगा। नई ट्रेन शुरू होने से आम जनता, छात्रों, श्रमिकों और वरिष्ठ नागरिकों को किफायती किराए पर लंबी दूरी की यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए रेल संपर्क मजबूत होगा। पहले यात्रियों को ट्रेन बदलनी पड़ती थी लेकिन अब यह सीधी ट्रेन सेवा यात्रा को आसान बना देगी।

फिरोजपुर कैंट से नांदेड़ साहिब के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन शुक्रवार को दोपहर 1:25 बजे फिरोजपुर से रवाना होगी और रविवार को सुबह 3:00 बजे नांदेड़ साहिब पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन रविवार को नांदेड़ से सुबह 11.50 बजे रवाना होगी। ट्रेन मंगलवार को सुबह 04.30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी । ट्रेन 2020 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और भटिंडा , रोहतक , दिल्ली सफदरजंग , मथुरा, आगरा, भोपाल, भुसावल आदि सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: कोरोना और डेंगू के डबल अटैक ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की टेंशन,

Fri Jun 13 , 2025
देहरादून में कोरोना और डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है। बुधवार को तीन नए कोरोना मरीज मिले जिनकी हालत स्थिर है। रानीपोखरी में डेंगू का एक नया मामला सामने आया है जिससे जिले में डेंगू के कुल मामले 90 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement