मुकेश और चनदीप मिस्टर व तमन्ना और पायल बने मिस स्कॉलर

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में पीएचडी स्कॉलर्स की फ्रेशर्स पार्टी में खूब जमा रंग। स्कॉलर्स ने रैम्प वॉक किया नाच और गाने में अपनी प्रतिभा दिखाई प्रतिभा।
अकाउंटेंट मुकेश कुमार और चनदीप अरोड़ा मिस्टर स्कॉलर व तमन्ना और पायल संयुक्त रूप से मिस स्कॉलर चुनी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची कुलसचिव प्रोसेसर ज्योति राणा ने मिस्टर और मिस चुने गए स्कॉलर्स को ख़िताबी ताज पहनाए और उन्हें स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रिसर्च का अकादमिक ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी बहुत अधिक महत्व है। इसीलिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने सभी शोधार्थियों से इंडस्ट्री की चुनौतियों पर केंद्रित करते हुए शोध करवाने का निर्णय लिया है। प्रोफेसर राणा ने कहा कि शोध को पूरी शिद्दत से करें, ताकि देश और समाज को इसका फायदा मिले। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर आर एस राठौड़ ने कहा कि कहा कि शोध की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करें। केन्द्र और राज्य सरकारें इंडस्ट्री की समस्याओं पर शोध के लिए बजट भी उपलब्ध करवा रही हैं। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ शोध कार्य में लगने का आह्वान किया।
स्कॉलर्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से न केवल समां बाँध दिया, बल्कि अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने दिमाग़ी खेलों के माध्यम से फ़ैकल्टी को भी इन आयोजनों में सम्मिलित किया।
मिस्टर और मिस स्कॉलर चुने गए शोधार्थियों को ताज पहनाती कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा।
फ्रेशर्स पार्टी में प्रस्तुति देते स्कालर्स व उत्साह बढ़ाते शिक्षक और अधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्दी के मौसम में स्किन का रखे खास ख्याल : डॉ. आशीष अनेजा

Sat Jan 18 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कड़ाके की ठंड को लेकर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक। कुरुक्षेत्र, 18 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर, गैपियो सदस्य, आरएसएसडीआई मेंबर एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष अनेजा ने कहा कि देश में ठंड का मौसम जारी है। ठंडी हवाओं जहां तापमान में […]

You May Like

Breaking News

advertisement