नगर निगम द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान व “सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : केन्द्र सरकार की 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 5 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत आज नगर निगम द्वारा आज वृहद स्वच्छता अभियान व “सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मा. राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार), वन एवं पर्यावरण डॉ अरुण कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम द्वारा आयोजित. सरकार आपके द्वार नामक कार्यक्रम बाबा बनखंडी नाथ मन्दिर के पास संपन्न हुआ । इस अवसर पर मा.मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि पहले बरेली जनपद नगर निगम में सफाई के मामले में पिछड़ी रैंक में गिना जाता था परंतु अब वह 21 वीं रैंक में आ गया है जिसका श्रेय आप सभी को जाता है।
उन्होंने कहा कि पुराणों में यह लिखा गया है कि जहां सफाई रहती है वहीं लक्ष्मी का वास होता है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग निरंतर अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखें जिससे केवल हमारे समाज ही नहीं बल्कि देश को भी प्रेरणा मिल सके। अपने घरों के पास दो डिब्बे( हरा, नीला) अवश्य रखें।
उन्होंने कहा कि सभी लोग ज़ब बाजार में सामान लेने जाये तो घर से थैला लेकर जाएँ, जिससे आपको प्लास्टिक की आवश्यकता नहीं होगी साथ ही दुकानदारों को प्रेरित करें कि यदि आप सिंगल यूज प्लास्टिक में सामान बेचोगे तो आपकी दुकान का चालान भी हो सकता है।उन्होंने बताया कि आने वाले माह (जुलाई) में बड़ी संख्या में पेड़ लगाए जायेंगे, उत्तर प्रदेश में 40 करोड़ पेड़ लगेंगे जिनकी लंबाई 4 फिट, 5 फिट, 6 फिट तथा 8 फिट रहेगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का कहना है कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाये। हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी का कहना है कि पेड़ लगाओ और पर्यावरण बचाओ। उन्होंने कहा कि पेड़ ऐसी जगह पर लगाए जाएं जहां पर वह सुरक्षित रह सकें और वहां पानी का पर्याप्त स्रोत हो।उन्होंने कहा कि जो भी पेड़ लगाए उसे दो-तीन दिन बाद देखने भी अवश्य जाएं कि वह सुरक्षित है या नहीं, तथा उसे लगातार पानी भी देते रहें। उन्होंने कहा कि आज आप महसूस करते होंगे कि जनपद बरेली में हरियाली पहले से बढ़ी है। पेड़ से हमें अनगिनत फायदे होते हैं पेड़ो कि महत्ता हम कोरोना काल में देख चुके हैं।
माननीय सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ भारत अभियान पिछले एक दशक से भारत के महत्वपूर्ण अभियानो में से एक है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ परिवेश आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम बरेली के अथक प्रयासों द्वारा आज बनखंडी नाथ मंदिर स्थित कूड़ा डलाव स्थल का सफलतापूर्वक रूपांतरण कर एक सुंदर, स्वच्छ, हरित थीम वाटिका, वेस्ट-टू-आर्ट संरचनाओं एवं जनसुविधाओं से युक्त क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 5 जून से 21 जून तक उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके क्रम में आज यहां स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पश्चात माननीय मंत्री जी, माननीय सांसद बरेली द्वारा वृक्षारोपण, सफाई अभियान, स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई तथा सभी ने सार्वजनिक स्थलो पर झाड़ू लगा स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों ने भी गीत संगीत के माध्यम से स्वच्छता कि अलख जगायी।
कार्यक्रम में माननीय महापौर उमेश गौतम, मा. एम.एल. सी. बहोरान लाल मौर्य, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी ( वि/ रा) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह,अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह सहित अन्य अधिकारी गण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगरा में व्यापारी महासम्मेलन में बरेली टीम सम्मानित, अकरम खान को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

Sun Jun 21 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा आगरा के होटल ग्रैंड ट्री में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन में बरेली जिले की टीम को व्यापारियों के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। प्रदेश के करीब 50 जिलों से […]

You May Like

Breaking News

advertisement