एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: नगर निगम का टैक्स इंस्पेक्टर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के जोन-2 में तैनात टैक्स इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।
पीड़ित विजय कुमार चंद्रा ने आरोप लगाया कि उनके गृह कर, जल कर और सीवर कर के गलत बिल को ठीक करने के लिए तुषार श्रीवास्तव ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने तुरंत योजना बनाकर कार्रवाई की। टीम प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में टीम ने नगर निगम परिसर के टैक्स अधीक्षक कक्ष में तुषार श्रीवास्तव को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के समय मौके पर पूरी टीम मौजूद रही और आरोपी को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।
एंटी करप्शन के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि संगठन किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई होती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस कोर वार्डन पोस्ट श्री त्रिवटीनाथ की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

Wed Oct 1 , 2025
सिविल डिफेंस कोर वार्डन पोस्ट श्री त्रिवटीनाथ की मासिक बैठक हुई सम्पन्न दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वार्डन पोस्ट श्री त्रिवटीनाथ अलखनाथ प्रभाग की मासिक बैठक सेक्टर वार्डेन श्रीमती सुचित्रा देव जी के निवास पर पोस्ट वार्डेन सुनील कुमार वर्मा कीअध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में पोस्ट वार्डेन ने नागरिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement