मस्कुलर डिस्ट्रॉफी पीड़ित अभिषेक व दिव्यांग पटेल दंपति ने किया मतदान

जांजगीर-चांपा 18 नवम्बर 2023/ 24 वर्षीय अभिषेक डिसेंट ने लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। उसके भाई ने बताया कि वे मस्कुलर डिस्ट्रॉफ़ी की दुर्लभ व गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं इसके बावजूद भी मतदान का उत्साह उनके मन मे हैं।  अभिषेक ने अपने पिता के साथ शास. जाजवल्यदेव कन्या महाविद्यालय जाजगीर में मतदान किया। उन्होंने बताया कि वे दूसरी बार अपना वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का ये दायित्व है कि वे अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मज़बूत बनायें। जांजगीर-नैला के आदर्श मतदान केन्द्र डाईट में दिव्यांग दंपति श्री छोटेलाल पटेल अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होने कहा कि वे देश में हमेशा सक्षम व मजबूत लोकतंत्र की संकल्पना करते हैं। इसलिए प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करते हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्स्ट टाइम वोटर ने किया मतदान

Sat Nov 18 , 2023
ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में  रहा उत्साह जांजगीर चांपा 18 नवंबर 2023/  विधान सभा चुनाव 2023 में युवा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह काफ़ी देखने को मिल रहा है । युवा उत्साह के साथ मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदार बन रहे है। […]

You May Like

advertisement