कुरुक्षेत्र में गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा संगीतमय कार्यक्रम तिरछी टोपी वाले आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

तिरछी टोपी वाले… ओए ओए गीत पर थिरके संगीत प्रेमी।

कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा सलारपुर रोड़ पर एक निजी संस्थान में संगीतमयी कार्यक्रम तिरछी टोपी वाले आयोजित किया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख डा. संजय गौतम ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रमौली गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संजीव सीकरी, अवनी गुप्ता, सतीश मित्तल, पंकज अरोड़ा, गगनदीप ढींगरा, आशु,अग्रवाल, अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, मां शाकम्भरी देवी सेवक मंडल के अध्यक्ष अशोक शर्मा बाली, रोटरी क्लब कुरुक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष संजीव छाबड़ा और उद्योगपति अश्वनी जैन आदि ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। गाता रहे मेरा दिल ग्रुप इंचार्ज सुनील भटनागर द्वारा सरस्वती वंदना से विधिवत शुरू हुए इस कार्यक्रम में 17 गायकों ने मस्ती भरे फिल्मी गीत सुना कर समय बांधा। मंच का संचालन संरक्षक जितेंद्र बंसल और वरिष्ठ पदाधिकारी गुलशन ग्रोवर के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध एंकर डा. शालिनी शर्मा ने शब्दों को बहुत ही खूबसूरती से पिरोकर किया। इस दौरान संजीव सीकरी को गुदगुदी जंक्शन समूह की केंद्रीय कार्यकारिणी में शामिल करके सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन प्रभारी नियुक्त किया गया। संजीव सीकरी ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। प्रस्तुति देने वाले गायकों में जितेंद्र सेठी, शाहाबाद मारकण्डा से डा. स्वरित, संजीव सीकरी, प्रोमिला, डा. मनप्रीत सिंह, मनोज वशिष्ठ, सहदेव शर्मा, पंकज शर्मा, दमन शर्मा, सुनील भटनागर, अभिषेक अग्रवाल, प्रियंका चहल, डा. मीरा गौतम, जसबीर सिंह सहोता, रजनी गर्ग और पवन शर्मा इत्यादि रहे। कार्यक्रम में गुदगुदी समूह उपाध्यक्ष अनुज गौड़, सचिव सुनील अंगीरस, डा. एस.पी. त्रिपाठी, अमरजीत पांचाल, श्याम जुनेजा, एडवोकेट पृथ्वी नाथ गौतम, राकेश कंसल, राजेंद्र बुद्धिराजा, सुनील वत्स, राजीव गुप्ता, पुनीत गुप्ता, विपिन गोयल, तरुण गोयल, मूलचंद गुप्ता, भीमसेन गुप्ता, सुशील, भावना, रेखा शर्मा, सुमन बंसल, रेणु खुंगर, सरिता दहिया, नीरू गौतम, काजल, रीमा जुनेजा और उमा अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए व प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुप्त नवरात्रों पर महंत जगन्नाथ पुरी कर रहे हैं हवन व पूजा अर्चना

Tue Jul 9 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मां दशभुजी दुर्गा की विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ की आराधना। कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी द्वारा अन्य संत महापुरुषों के साथ गुप्त नवरात्र पर हवन यज्ञ व पूजन किया जा रहा है। इसी के साथ निरंतर […]

You May Like

advertisement