एम. डब्लू .बी ने केबिनेट मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

सेवानिवृत्त मीडिया कर्मियों की पेंशन 30 हजार रुपए प्रतिमाह व टोल फ्री किया जाए : धरणी।

चंडीगढ : मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन उत्तर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी व प्रदेश प्रवक्ता पवन चोपड़ा द्वारा पत्रकारों के मांगों को लेकर दिए जा रहे। ज्ञापनो की कड़ी मे अब राजस्व मंत्री विपुल गोयल को भी मांग पत्र दिया गया। एम डब्लू बी द्वारा पत्रकारों को कैश लेस इलाज सुविधा की घोषणा मुख्यमंत्री नायाब सैनी द्वारा की गई है। जिसकी आधिकारिक अधिसूचना अति शीघ्र जारी कर पत्रकारों को कैश लेस इलाज की सुविधा जल्दी दी जाए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त मीडिया को मिलने वाली फ्री बस यात्रा असीमित की जाए व निर्धारित किलो मीटर की शर्त हटाने के अलावा एमपी, एमएलए, स्वतंत्रता सेनानी सहित अन्य सम्मानित सदस्यों की तरह पत्रकारों के लिए भी हरियाणा रोडवेज की बसों में आरक्षित सीट निर्धारित की जाए।मीडिया कर्मियों को टोल फ्री और सेवानिवृत पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन 30,000 रुपए प्रति माह की जाए।
उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र के चार स्तंभ न्यायपालिका, विधान पालिका, तीनों को टोल में छूट दी जाती है ऐसे में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को भी टोल फ्री की सुविधा दी जाए।
मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन नाम के अनुसार मीडिया जगत की सच्ची हितैषी : गोयल।
राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने एसोसिएशन की ओर से दिए गए मांग पत्र पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कहा कि वे उनकी उपरोक्त मांगों मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे। जिसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी को अपनी ओर से एक आधिकारिक पत्र लिखेंगे साथ-साथ निजी रूप से मिलकर संगठन की मांगों को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहली ऐसी सरकार में रही बनी है। जिसने पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रथम कार्यकाल में पत्रकारों की पेंशन लगाने का कार्य किया गया। उसे 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार भी मनोहर लाल सरकार द्वारा किया गया। इसी प्रकार से पत्रकारों को कैशलेस इलाज की सुविधा सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर दी जाएगी। जिसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कर रखी है। ऐसे में जल्द ही मीडिया जगत को यह सुविधा मिलने वाली है। उन्होंने मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी की कार्यशाली की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकार हित के लिए वास्तव में ही 100% जमीन स्तर पर काम कर रहा है। जिसकी झलक हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रही है। जिन्होंने संगठन के माध्यम से प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेश के कई पत्रकारों को लाखों रुपए की आर्थिक मदद भी की है। इसके अलावा पत्रकारों को संगठन में जोड़ने के लिए नहीं कोई सुविधा शुल्क लिया जा रहा है और उनका 10 लाख का जीवन बीमा भी फ्री किया जा रहा है।
विपुल गोयल जुबान के धनी : धरणी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने बताया कि मंत्री द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए मांग पत्र को मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। यही नहीं वह खुद भी निजी रूप से इसकी पैरवी करेंगे। धरणी ने बताया कि विपुल गोयल जुबान के धनी नेता है जो की उनके द्वारा कही गई बातों पूरा करने में विश्वास रखते हैं। उनकी करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं। हमें पूरा विश्वास है कि मंत्री के माध्यम से हमारी मांगों को जल्द ही मूर्त रूप मिलेगा । उन्होंने ने बताया कि संगठन द्वारा प्रदेश के सभी मंत्री व सांसदों को भी इसी प्रकार से मांग पत्र दिए जा रहे हैं। जिससे पत्रकारों के हितों के लिए रखी गई मांगे जल्द ही अमली जामा पहनाया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा सरेनी 182 की मासिक बैठक संपन्न

Tue Nov 11 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत(अपना दल एस ) आज विधानसभा सरेनी मेंमाासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष रामू लोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सरनी प्रभारी श्री किशन सरोज जी मौजूद रहे कार्यक्रम के पश्चात दर्जनों की संख्या में सक्रिय सदस्य बनाए गए कार्यक्रम में सम्मिलित लोग श्यामू […]

You May Like

advertisement