फूलों में सज रहे हैं मेरे श्याम खाटू वाले… भजन पर झूमे श्याम प्रेमी

फूलों में सज रहे हैं मेरे श्याम खाटू वाले… भजन पर झूमे श्याम प्रेमी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

समस्त श्याम प्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र ने किया 545 वां भव्य श्याम संकीर्तन व भंडारा आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : खाटू श्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित नगर की विख्यात संस्था समस्त श्याम प्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा महादेव गौशाला बाहरी में 545 वां भव्य श्री श्याम संकीर्तन व भंडारा आयोजित किया गया। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि नव संवत उत्सव के उपलक्ष्य करवाए गए इस संकीर्तन में गौशाला प्रधान सुरेन्द्र गोयल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों और नगर के गणमान्य लोगों ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प श्रृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। इस दौरान गायक नायब सिंह सिरसला और पीहू दासी ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई। जिनमें कर दी बाबा ने पवित्र मेरी झोंपड़ी…, हारे के सहारे आजा, तेरा दास पुकारे आजा…, लो आ गया अब तो श्याम मैं शरण तेरी…, फूलों में सज रहे हैं मेरे श्याम खाटू वाले और घर आए बाबा श्याम दीवानी हो गई मैं…. इत्यादि भजनों पर सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प श्रृंगार भक्तों को प्रदान किया गया। भंडारे में सभी भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम आरती में सतीश शर्मा, इंजी.सीपी गुप्ता, संजय गर्ग, हरीश गुप्ता, अनिल मित्तल सुनेहड़ी, गौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त शामिल हुए।
श्री खाटू श्याम संकीर्तन में पूजन व आरती करते श्यामप्रेमी तथा भजनों पर झूमते हुए श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वेद पुराणों के साथ नवरात्रों का वैज्ञानिक महत्व भी है :  महंत राजेंद्र पुरी

Tue Apr 1 , 2025
वेद पुराणों के साथ नवरात्रों का वैज्ञानिक महत्व भी है :  महंत राजेंद्र पुरी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन धर्म में बताया नवरात्र का विशेष महत्व। कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी द्वारा नवरात्रों के अवसर पर […]

You May Like

advertisement