आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में शुरू हुई एनएबीएल एक्रीडिटेड लैब

आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में आदेश अस्पताल का एक और बड़ा कदम।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 22 मई : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में अब एनएबीएल एक्रीडिटेड लैब की शुरुआत हो गई है। लैब का शुभारंभ आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा. एच.एस. गिल और अस्पताल के निदेशक डा. गुणतास सिंह गिल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अस्पताल के प्रिंसीपल, वरिष्ठ चिकित्सक, विभागाध्यक्ष और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस मौके पर आदेश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एच. एस. गिल ने कहा आदेश ग्रुप हमेशा से स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और आधुनिक तकनीकों को प्राथमिकता देता आया है। एनएबीएल एक्रीडिटेड लैब की शुरुआत आदेश के लिए गर्व का विषय है। इससे क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों का विश्वास और मजबूत होगा। अस्पताल के निदेशक डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा आदेश अस्पताल पहले से ही बेहतरीन लैब सुविधाएं प्रदान कर रहा था लेकिन अब एनएबीएल एक्रीडिटेशन मिलने के बाद हमारी यहां की सेवायें और अधिक प्रमाणिक एवं उन्नत हो गई हैं। हमारा लक्ष्य मरीजों को बेहतर, तेज और सटीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान लैब सेवाओं की प्रभारी डा. प्रियंका टांगरी ने एनएबीएल एक्रीडिटेड लैब की सुविधाओं, गुणवत्ता मानकों और मरीजों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनएबीएल मान्यता मिलने से जांच रिपोर्टों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों और स्टाफ ने पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक विभाग की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल की गुणवत्ता आधारित चिकित्सा सेवाओं के प्रति मजबूत कदम है। इस अवसर पर प्रिंसीपल डा.एन.एस. लांबा, डा. अरमान खोसा गिल, डा. गुरसतिन्द्र सिंह, डा. नरेश ज्योति सहित कईं चिकित्सक व विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। एनएबीएल लैब की शुरूआत करते डा. एच.एस. गिल व डा. गुणतास सिंह गिल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਨਗਰ ਨਿਗਮ/ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਚੋਣਾਂ-2026 ਲਈ ਸ੍ਰੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਆਈ.ਪੀ.ਐੱਸ. ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਅਬਜ਼ਰਵਰ ਨਿਯੁਕਤ

Sat May 23 , 2026
(ਪੰਜਾਬ)ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ, 22 ਮਈ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਫ਼ਾਜ਼ਿਲਕਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਲਈ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਆਬਜ਼ਰਵਰ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਚੋਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਹੈਡ ਕੁਆਰਟਰ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਰਹੇਗਾ।

You May Like

advertisement