नगर पंचायत कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

नगर पंचायत कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में नगर पंचायत कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तथा घर में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कर्मचारी केहर सिंह उर्फ केरी ने गृह क्लेश के चलते अवसाद में आकर शाम लगभग 4 बजे अपने घर के कमरे में लगे पंखे में चुनरी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त उनकी पत्नी रेखा बाजार में घर का सामान खरीदने गई थी। जब उनकी पत्नी खरीदारी करके घर वापस आईं ,तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था । काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोस में रह रहे लोगों ने धक्का मार का दरवाजा तोड़ कर देखा । तो केहर सिंह उर्फ केरी के पंखे के नीचे दुपट्टा गर्दन पर बांधकर लटका हुआ था। मोहल्ले वालों ने तुरंत दुपट्टा काटा और उसे नीचे उतरा जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी रेखा चीखने, चिल्लाने लगी । इस दौरान वह बेहोश हो गई। नगर पंचायत कर्मचारी जय प्रकाश ने बताया कि थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव खैलम निवासी केहर सिंह उर्फ केरी फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में बसंती के मकान में किराए पर रहता था। तथा नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में सन् 2010 से काम कर रहे था। मृतक केहर सिंह उर्फ केरी अपने पीछे पत्नी रेखा पुत्र राहुल (11) वर्ष, वंश (9)वर्ष , रितिक (7)वर्ष और पुत्री परी (4)वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गया। खबर लिखे जाने तक मृतक का पोस्ट मार्टम नहीं हो सका है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में पूजा पाठ के बाद हुआ भंडारा

Mon Apr 14 , 2025
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में पूजा पाठ के बाद हुआ भंडारा दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में हनुमान जन्मोत्सव पर राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद किया गया भंडारे का आयोजन।जानकारी के अनुसार कस्बे की मेन बाजार में स्थित […]

You May Like

advertisement