अज्ञात वाहन की टक्कर से नगर पंचायत का यात्री शेड छतिग्रस्त
मनोज तिवारी अयोध्या
किसी वाहन की चपेट में आने से बीकापुर कस्बे में प्रयागराज हाईवे के किनारे नगर पंचायत द्वारा बनवाया गया यात्री शेड क्षतिग्रस्त हो गया है। नगर पंचायत द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बीकापुर कस्बे में मलेथू कनक मोड़ के पास कई वर्ष पूर्व लाखों की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया गया था। किसी अज्ञात भारी वाहन द्वारा टक्कर मारने से यात्री शेड टूट कर गिर गया रात का समय होने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटित हुई। जानकारी होने के बाद सुबह पहुंचे नगर पंचायत कर्मियों द्वारा मलबे को हटाया गया। दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में पता नहीं चल सका। नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव ने बताया कि शीघ्र ही इसे दुरुस्त कराया जाएगा।