![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220820-WA0065.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220820-WA0064.jpg)
कन्नौज
नंद गोपाल का मनाया गया जन्मोत्सव ।
अवनीश कुमार तिवारी
जनपद कन्नौज कस्बा हसेरन के धार्मिक स्थलों व घरों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आज रात नंदगोपाल नटखट नंदकिशोर का जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण पक्ष भादो माह की अष्टमी तिथि को लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाया। कस्बा के श्री ठाकुरद्वारा , श्री राम जानकी मंदिर , प्राचीन शिव मंदिर सहित घरों मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान कृष्ण की कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाई। रात 12:00 बजे भगवान का अवतार होते ही घरों में मंदिरों मे नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारों से गुंजायमान हुआ। नटखट नंद किशोर की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।