नैनो यूरिया ने बढ़ाई किसान भागवत प्रसाद टंडन की आय और उत्पादकता

जांजगीर-चांपा, 11 जून 2026। जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम कचंदा निवासी किसान श्री भागवत प्रसाद टंडन लगभग तीन एकड़ भूमि पर खेती करते हैं। परंपरागत खेती के साथ बढ़ती लागत और बेहतर उत्पादन की चुनौती उनके सामने हमेशा बनी रहती थी। ऐसे समय में उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप कृषि क्षेत्र में नवाचार को अपनाते हुए अपने खेतों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग शुरू किया। कृषि विभाग से प्राप्त तकनीकी मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। नैनो उर्वरकों के प्रयोग से उनकी फसल में बेहतर पैदावार हुई, पौधों को संतुलित पोषक तत्व मिले और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।
श्री टंडन कहते हैं कि नैनो उर्वरकों की कम मात्रा में ही बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं, जिससे उर्वरक लागत में कमी आई है। साथ ही फसल की गुणवत्ता और पैदावार में भी सुधार हुआ है। उनका कहना है कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का परिवहन और उपयोग भी बेहद आसान है, जिससे किसानों को अतिरिक्त सुविधा मिलती है। बेहतर उत्पादन और कम लागत के कारण उनकी आय में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और खेती पहले की अपेक्षा अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनी है। श्री भागवत प्रसाद टंडन का मानना है कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय और उत्पादकता दोनों बढ़ा सकते हैं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Thu Jun 11 , 2026
जांजगीर-चांपा 11 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।जिले के तहसील जांजगीर के ग्राम बिरगहनी च निवासी श्री […]

You May Like

advertisement