ग्रीन बेल्ट को स्वच्छ बनाने के लिए नप निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने किया अभियान का शुभारंभ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 20 नवंबर :- नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा ने कहा कि केडीबी रोड की ग्रीन बेल्ट को स्वच्छ बनाने के लिए एक साथ नप के लगभग 300 सफाई कर्मचारियों ने एक साथ कार्य शुरू किया है। वे शनिवार को देर सायं सेक्टर 2 व 3 केडीबी रोड पर ग्रीन बेल्ट को स्वच्छ बनाने के अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत बात कर रही थी। इससे पहले निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा, नप अधिकारी के एल बठला, सीएसआई रुप रविंद्र सिंह बिश्नोई सहित अन्य अधिकारियों ने केडीबी रोड पर ग्रीन बेल्ट के स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य शुरू किया गया है। इस अभियान में सभी अधिकारी व कर्मचारी काम कर रहे है। इस ग्रीन बेल्ट को जल्द स्वच्छ बना दिया जाएगा। नप अधिकारी के एल बठला ने कहा कि विधायक सुभाष सुधा के आदेशानुसार और उपायुक्त मुकुल कुमार के मार्ग दर्शन में शहर को साफ व सुंदर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुसीबत में साथ निभाने वाला ही सच्चा मित्र होता है : सर्वेश्वरी गिरि

Sat Nov 20 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – वीना गर्ग। मित्रता में कोई ऊंच-नीच व भेदभाव नहीं होता : महंत सर्वेश्वरी गिरि। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीमद्भागवत कथा के समापन में सुनाया कृष्ण-सुदामा मित्रता प्रसंग। कुरुक्षेत्र,20 नवंबर : पिहोवा के सरस्वती तट पर स्थित श्री गोविंदनंद आश्रम में कार्तिक […]

You May Like

advertisement