माता लक्ष्मी से धन, सुख, वैभव हासिल करने के बाद दुरुपयोग करने वालों को नारायण दंड देते हैं : अनूप गिरि।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

धर्मनगरी में नारायण भगवान के साथ शक्ति स्वरूपा माता लक्ष्मी विद्यमान हैं : अनूप गिरि।

कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी : तीर्थों की संगम स्थली एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर के महत्व के बारे में महंत अनूप गिरि ने बताया कि कुरुक्षेत्र में इस मंदिर में नारायण भगवान के साथ शक्ति स्वरूपा माता लक्ष्मी विद्यमान हैं। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी और नारायण की जोड़ी आदि अनादि है। यही दो शक्तियां हैं जो सनातन का केंद्र रही हैं। लक्ष्मी नारायण सर्वत्र विद्यमान हैं। उन्होंने बताया कि माता लक्ष्मी भक्ति से प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा दृष्टि करती हैं। अपार धन सम्पदा, सुख समृद्धि, वैभव प्रदान करती हैं लेकिन कुछ लोग जो धन, सम्पदा एवं शक्ति इत्यादि का दुरूपयोग करते हैं। उनको नारायण भगवान दंड प्रदान करते हैं। महंत अनूप गिरि ने कहा कि नारायण भगवान सत्य एवं धर्म को मानने वालों की रक्षा करते हैं। अधर्मियों का विनाश करते हैं। कुरुक्षेत्र की धरती ही ऐसी धरती है जहां कमल पर नारायण विराजमान हैं और लक्ष्मी खड़ी है।
महंत अनूप गिरि जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आज़मगढ़: बजे ट्रक की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Sat Jan 7 , 2023
बिलरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के शांतिपुर गाँव निवासी मुकेश कुमार पुत्र नाथे उम्र 27 वर्ष की शुक्रवार को शाम 8:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई । जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शांतिपुर गाँव निवासी मुकेश कुमार पुत्र नाथे साइकिल से बिलरियागंज मरीज […]

You May Like

advertisement