नरेश सैनी ने जन्मदिन पर जरूरतमंद बच्चों को भोजन परोस मनाया जन्मदिन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जनता एवं पुलिस के संयुक्त प्रयासों से रोटी बैंक ने पुरे किये साढ़े तीन वर्षों से अधिक का समय।

कुरुक्षेत्र :- हरियाणा पुलिस रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा ईंट भट्ठे पर जरुरतमंदों को भोजन परोसा गया। आज सेवानिवृत्त मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के अंकेक्षक नरेश सैनी ने अपने जन्म दिन पर जरुरतमंद बच्चों को भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि किसी भी हर्ष के अवसर पर जरुरतमंदों के लिए छोटे छोटे सहयोग से ह्रदय पुलकित हो उठता है। अन्न दान से बढ़ कर अन्य दान नहीं है। रोटी बैंक शाखा की उप प्रधान राज कुमारी पंवार और कर्म चंद ने बताया कि रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र पिछले 3 वर्ष 6 माह से अधिक समय से नियमित जरुरतमंदों को भोजन परोस रही है। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक एवं पुलिस उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने नरेश सैनी को बधाई देते हुए कहा कि रोटी बैंक जनता और पुलिस के संयुक्त सहयोग के परिणामस्वरूप अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब की सोच का परिणाम है। रोटी बैंक के माध्यम से अति जरूरतमंद बच्चों को समय समय पर भोजन, गर्म वस्त्र, कम्बल, सूखा राशन दिया जा रहा है. इसके अतिरिक्त उनमे भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कार की भावना के साथ साथ नशे से दूर रहने की शिक्षा दी जाती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम सकल मौर्य हत्याकांड के फरार आरोपितों पर 20 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

Wed Dec 15 , 2021
आलापुर थाना क्षेत्र के अछती गांव निवासी राम सकल मौर्य की पशु वध का विरोध करने पर समुदाय विशेष के लोगों ने पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने फरार आरोपितों पर की बीस हजार रुपए के इनाम की घोषणा आलापुर अंबेडकरनगर — पशु वध […]

You May Like

Breaking News

advertisement