भगवान श्री परशुराम मंदिर में गूंजा श्री हनुमान भक्ति का स्वर, साप्ताहिक पाठ के एक वर्ष पूर्ण होने पर जताई खुशी-नरेश शर्मा प्रधान

(पंजाब) फिरोजपुर 0 3 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

         फिरोजपुर। नमक मंडी स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री हनुमान चालीसा, संकट मोचन बजरंग बाण तथा पांच आरतियों का सामूहिक गायन किया गया। हर सप्ताह की भांति आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हनुमान भक्ति का रसास्वादन किया।

कार्यक्रम के दौरान राजेश वासुदेव और प्रवेश कुमार ने विधिवत श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भक्ति भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ भजन-कीर्तन में शामिल हुए।

मंदिर के पुजारी पंडित लेखराज त्रिपाठी ने विधिपूर्वक हनुमान जी को भोग अर्पित किया तथा इसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि तथा मंगल कामना के लिए प्रार्थना भी की।

   इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि सभा की ओर से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किए जा रहे श्री हनुमान चालीसा पाठ को एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि यह निरंतर धार्मिक आयोजन सभा के सभी सदस्यों के सहयोग और श्रद्धा का परिणाम है तथा इसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।

 नरेश शर्मा ने आगे बताया कि एक वर्ष पूर्ण होने की खुशी में जुलाई माह के दौरान ब्राह्मण सभा की ओर से एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

   कार्यक्रम में सभा के चेयरमैन अरुण मच्छराल, बृजभूषण, पीडी शर्मा, सुमित शर्मा, पी.के. सलवान, महंत शिवराम, श्याम गोपाल शर्मा, शिविम मच्छराल सहित सभा के अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Wed Jun 3 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 3 जून : अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 12, 13 एवं 14 जून को आयोजित होने वाले सर्वजातीय खाप सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा समाज हित […]

You May Like

advertisement