नारी शक्ति संस्थान ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, महिलाओं ने किया योगाभ्यास

स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार की नींव’ : डॉ. पूनम तिवारी

आजमगढ़, संवाददाता। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नारी शक्ति संस्थान की महिलाओं ने शहर के ठंडी सड़क स्थित पार्क में योगाभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया। संस्थान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

योग गुरु श्री शुभकरण ने महिलाओं को अनुलोम-विलोम सहित प्राणायाम की 8 विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला है। इसे दिनचर्या का हिस्सा बनाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों बेहतर होते हैं।

योग को रोजमर्रा में शामिल करें’
कार्यक्रम में संस्थान की सचिव डॉ. पूनम तिवारी ने महिलाओं से अपील की कि स्वस्थ रहने के लिए सभी महिलाओं को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा, “स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती है। योग दिवस के दिन ही योग से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। जब तक हम प्रतिदिन योग के प्रति समर्पित नहीं होंगे, तब तक योग दिवस की सार्थकता सिद्ध नहीं हो सकती।”

महिलाओं की रही भागीदारी
इस अवसर पर अर्चना वत्सल, पूनम यशपाल सिंह, ममता शर्मा, रिंकी प्रशांत, माधुरी पांडेय, सुषमा श्रीवास्तव, किरण यादव, मधु अस्थाना, माधुरी त्रिपाठी, मीना राय सहित संस्थान की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने सामूहिक रूप से योग किया और दूसरों को भी योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू में उत्साह से मनाया गया योग दिवस

Sun Jun 21 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 पलवल, 21 जून : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए एसवीएसयू में संचालित बीएससी योग एवं स्प्रिचुअल […]

You May Like

Breaking News

advertisement