सारस्वत धर्मशाला में राष्ट्रीय ब्राह्मण प्रतिनिधि मंडल का किया गया सम्मान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

भगवान परशुराम मंदिर के प्रचार प्रसार में जुटा है प्रतिनिधि मंडल।

कुरुक्षेत्र, 08 अगस्त :-
बागपत के नजदीक पुरामहादेव में भगवान परशुराम का पांच करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले मंदिर के प्रचार प्रसार के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का शिष्टमंडल रविवार को धर्मनगरी पहुंचा। यहां पहुंचने पर अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा के प्रधान नरेंद्र शर्मा निंदी व पदाधिकारियों ने मिलकर शिष्टमंडल के सदस्यों को सिरोपा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही धर्मनगरी के दर्शन कराए।
संगठन के उत्तर प्रदेश से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुरेश चंद कोशिक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक राजपाल शर्मा ने बताया कि बागपत के पुरामहादेव में भगवान परशुराम का पांच करोड़ की लागत से मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर के प्रचार प्रसार के लिए दोनों ही संगठन देश भर के धार्मिक स्थलों का अवलोकन करके वहां पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने दुनिया से एक नहीं कई बार आतताइयों से मुक्ति प्रदान की है। वे किसी एक समाज के नहीं है बल्कि संपूर्ण सृष्टि को आतताइयों से मुक्ति दिलाकर जीवों की रक्षा की है। प्रधान नरेंद्र शर्मा निंदी ने कहा कि जिस स्थल पर भगवान परशुराम का मंदिर बन रहा है वह धरती बहुत ही पवित्र है। यह अब तक का भगवान परशुराम का सबसे बड़ा मंदिर होगा। इस दौरान चिरंजी लाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, दीपक कपिला, अनिल देवगन, विरेंद्र, मुकेश शर्मा और रविंद्र ने बाहर से आए 40 लोगों के शिष्टमंडल का सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा धर्मशाला में 361वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

Sun Aug 8 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877छाया- धर्मचंद वर्मा सुनार। 15 अगस्त को प्रात: 10 से 1 बजे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के रक्त कोष में होगा रक्तदान।रक्तदान एक मानव का दूसरे मानव को अमूल्य उपहार: डॉ. वर्मा। कुरुक्षेत्र :- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित […]

You May Like

Breaking News

advertisement