श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने में बेहतर मंच साबित होगा राष्ट्रीय सम्मेलन : हरविन्द्र कल्याण

श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने में बेहतर मंच साबित होगा राष्ट्रीय सम्मेलन : हरविन्द्र कल्याण

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

चंडीगढ़, 24 जून : देश में पहली बार हो रहे शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन श्रेष्ठ प्रथाओं के आदान-प्रदान और अनुभव साझा करने का बेहतर मंच साबित होगा। इससे पूरे देश में शहरी प्रशासन को और अधिक सक्षम व उत्तरदायी बनाने में मदद मिलेगी। यह बात हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को विधान सभा सचिवालय में सभी नोडल अधिकारियों की बैठक में कही। यह बैठक सम्मेलन से संबंधित तैयारियों की गहन समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। इससे पूर्व विस अध्यक्ष ने हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव एवं आयुक्त विकास गुप्ता, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के महानिदेशक के. एम. पांडुरंग, अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया उपस्थित रहे। सम्मेलन 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम जिले के मानेसर स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी परिसर में होगा। देशभर से शहरी स्थानीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधि, नीति निर्माता, शहरी विकास विशेषज्ञ, प्रशासक और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विधान सभा अध्यक्ष कल्याण ने बैठक में स्पष्ट किया कि सम्मेलन की हर व्यवस्था सुव्यवस्थित, समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर विभाग के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो अपनी-अपनी जिम्मेदारी के प्रति उत्तरदायी होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों के आवास, परिवहन, भोजन, सुरक्षा, जन-संपर्क और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हों।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन हरियाणा की प्रतिष्ठा से जुड़ा है और इसकी सफलता के लिए हम सबकी सामूहिक सहभागिता और कर्तव्यपरायणता आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे अपने समकक्ष लोक सभा सचिवालय और गुरुग्राम जिला प्रशासन के सभी विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें और हर छोटी-बड़ी आवश्यकता की पूर्ति सुनिश्चित करें।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि यह सम्मेलन शहरी विकास, स्थानीय स्वशासन, स्मार्ट सिटी योजनाओं, नागरिक सुविधाओं के सशक्तिकरण तथा सतत शहरी प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा।
शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर मंगलवार को विधान सभा सचिवालय में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूरजमल स्मारक शिक्षा संस्था द्वारा यूपीएससी चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित

Tue Jun 24 , 2025
सूरजमल स्मारक शिक्षा संस्था द्वारा यूपीएससी चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक नई दिल्ली, 24 जून : सूरजमल स्मारक शिक्षा संस्था द्वारा केंद्रीय व राज्य प्रशासनिक सेवाओं में चयनित समाज के अभ्यर्थियों के सम्मान में एक प्रेरणादायक ‘प्रोत्साहन समारोह’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाराजा […]

You May Like

Breaking News

advertisement