जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन29 जुलाई को रांची में होगा आयोजन

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन
29 जुलाई को रांची में होगा आयोजन
अररिया
जनसँख्या समाधान फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन 29 एवं 30 जुलाई को रांची, झारखंड में आयोजित होगा। उक्त जानकारी फाउंडेशन द्वारा जारी एक प्रेस बयान में जेएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य रूप से गत वर्ष मेरठ अधिवेशन तय किये गए कार्ययोजना व जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर देश भर हुए आंदोलन व चलाये गये जन जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ साथ आगामी 29 अक्टूबर को दिल्ली सीमा से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक प्रस्तावित रैली सह प्रदर्शन की तैयारी को ना सिर्फ अंतिम रूप दिया जाएगा,बल्कि आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना की रूप रेखा तय की जाएगी। वही देश में जनसँख्या की विस्फोटक स्तिथि के कारण उत्पन्न जनसँख्यायक़ी असंतुलन की गम्भीर समस्या पर
एक प्रस्ताव भी लाया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि अधिवेशन में जहाँ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों सहित देश के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष,व महिला और युवा विंग के प्रदेश संयोजक सहित हर प्रदेश से चयनित प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे वही सदस्यों व पदाधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए फाउंडेशन के संरक्षक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी इंद्रेश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल,राष्ट्रीय महामंत्री कृष्णमुरारी, सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी के आलावे जाने माने समाजिक कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।इस मौके प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार के साथ प्रदेश महामंत्री राजीव झा उर्फ पप्पू झा भी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुहर्रम से पहले नप के संविदा और दैनिक पर बहाल सफाईकर्मी गए हड़ताल पर,किया प्रदर्शन

Wed Jul 26 , 2023
मुहर्रम से पहले नप के संविदा और दैनिक पर बहाल सफाईकर्मी गए हड़ताल पर,किया प्रदर्शन अररियामुहर्रम पर्व से ठीक पहले फारबिसगंज नगर परिषद के संविदा और दैनिक मजदूरी पर बहाल सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं।जिससे साफ सफाई का काम प्रभावित हो गया है।संविदा और दैनिक मजदूरी पर बहाल सफाईकर्मी […]

You May Like

Breaking News

advertisement