कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव 15 मार्च को

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव 15 मार्च को।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

राष्ट्रीय उत्सव में थियेटर एवं संगीत में केयू ने जीती पहली बार ट्रॉफी।
संस्कृति में राष्ट्रीय उपलब्धि पर कुलपति को दी बधाई।

कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के नेतृत्व में पहली बार बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रीय उत्सव में केयू के कलाकारों ने थियेटर एवं संगीत में पहली बार ट्राफी जीतकर इतिहास रचा। 18 विधाओं में भाग लेकर 16 विधाओं में पुरस्कार हासिल किए। इस उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल ने सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल ने राष्ट्रीय उत्सव में जो उपलब्धि हासिल की है उस पर सभी को नाज है। इससे पूर्व युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने विभाग में संगीत विभाग की अध्यक्षा डॉ. आरती श्योकन्द, ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, टीम मैनेजर डॉ. रामनिवास एवं डॉ. हरविन्द्र राणा को पुष्प गुच्छ भेंट कर योगदान हेतु बधाई प्रेषित की। डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि आगामी 15 मार्च को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले कलाकारों की राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी और उसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक टीम को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित भी करेंगे।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, धरोहर के क्यूरेटर डॉ. विवेक चावला, उप-निदेशक डीवाईसीए डॉ. गुरचरण सिंह, नितिन आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दिया होली का बधाई संदेश

Mon Mar 6 , 2023
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दिया होली का बधाई संदेश। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पर्यावरण संरक्षण के लिए इको फ्रेंडली होली खेलने का किया आह्वान। कुरुक्षेत्र, 06 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि होली का त्योहार सामाजिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement