मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती सीमा शर्मा द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई

फिरोजपुर 15 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला अवशेष संवाददाता}:-

मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर, श्रीमती सीमा शर्मा द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गयी। मंडल रेल प्रबंधक ने रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को संबोधन कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संदेश में मंडल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि डीजल शेड लुधियाना को उत्तर रेलवे का बेस्ट डीजल शेड का अवार्ड, 95 प्रतिशत रेल कर्मचारियों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जा चुका है, मंडल हॉस्पिटल में 25 बेड का कोविड वार्ड, जल्द ही मंडल हॉस्पिटल फिरोजपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य भी पूरा हो जाएगा, लुधियाना यार्ड में लाइन नंबर 1 से 4 की गति 8 किमी/ घंटा से बढ़ाकर 15 किमी/ घंटा की गई जिससे प्रति ट्रेन 8 मिनट समय की बचत हो रही है, जुलाई 2021 तक यात्रियों की सुविधा के लिए 90 प्रतिशत मेल /एक्सप्रेस ट्रेनों का पुनः संचालन शुरू किया गया जो कोविड के दौरान बंद थी | स्काउट एवं गाइड तथा बाल निकेतन विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों के गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध किया तथा बाल निकेतन विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत के पश्चात् रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ उषा किरण ने 2020-21 के दौरान 10वीं तथा 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले रेल कर्मचारियों के 80 मेधावी बच्चों तथा बाल निकेतन विद्यालय में पढ़ने वाले 29 मेधावी बच्चों को नगद पुरुस्कार देकर पुरुस्कृत किया। 17 रेलकर्मियों, जिन्हें इस वर्ष विशिष्ट सेवा के लिए महाप्रबंधक पुरूस्कार मिला था, उन्हें भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं ने मंडल रेलवे चिकित्सालय के मरीजों को फल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 से सम्बन्धित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाभारतकालीन स्थाणु महादेव मन्दिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोलेनाथ का हुआ विशेष श्रृंगार।

Mon Aug 16 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877छाया- वीना उमेश गर्ग। मन्दिर के महन्त बंशी पुरी जी महाराज ने देश वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। कुरुक्षेत्र 15 अगस्त :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के अति प्राचीन महाभारतकालीन स्थाणु महादेव मन्दिर में आज 15 अगस्त के पावन पर्व पर […]

You May Like

advertisement