बलिया:संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद का निधन

बलिया :
संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद का निधन

पूर्वांचल ब्यूरो

संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीरचंद का शनिवार देर शाम पर अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया है। जिले के हनुमानगंज में जन्मे अमीरचंद 1981 में संघ के स्वयंसेवक बने थे।1985 में आजमगढ़ में संघ के तहसील प्रचारक बने।
1987 में संस्कार भारती में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली। उसके बाद से ही संस्कार भारती के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए वर्तमान में अखिल भारतीय महामंत्री की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। वर्तमान में उनका केंद्र दिल्ली था। अनेक वर्षों तक पूर्वोत्तर भारत में रहकर संस्कार भारती के कार्य विस्तार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पूर्वोत्तर भारत की यात्रा में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर गुवाहाटी से चार्टर्ड प्लेन से काशी आएगा तथा काशी से सड़क मार्ग से रविवार रात तक बलिया पहुंचेगा। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को प्रात: 10 बजे बलिया के शिवरामपुर घाट पर किया जाएगा। इसके पूर्व उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव हनुमानगंज स्थित निवास पर दर्शनार्थ रखा जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भदोही :बाढ़ में 620 बीघे की फसल बर्बाद हुई

Mon Oct 18 , 2021
पूर्वांचल ब्यूरो अबकी बार मानसून की मेहरबानी मुसीबत भी लेकर आई। गंगा और वरुणा के तटीय गांव के किसानों को झटका लगा है। अगस्त में आई बाढ़ ने 52 गांव के किसानों को प्रभावित किया। बाढ़ के कारण 620 बीघे धान, बाजरा, तिलहन, दलहनी फसल को चौपट हो गई।कृषि और […]

You May Like

Breaking News

advertisement