कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय बरेली द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े धूमधाम से मनाया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय सीबीगंज बरेली द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर गौतम चक्रवर्ती द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में लोगों को बताकर जागरूक किया गया। तथा बताया गया कि ईएसआईसी अस्पताल बरेली में बीमित व्यक्तियों एवं उनके आश्रितों के अलावा आयुष्मान लाभार्थियों ( Pmjay beneficiaries) के लिए भी नगद रहित उपचार की व्यवस्था है ।तथा साथ ही सामान्य लोगों (Nonip)के लिए भी कम दरों पर इलाज की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल के स्टाफ द्वारा बालिकाओं के ( Enepowerment ) के संबंध में नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक क्लीनिक का भी उद्घाटन फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर सुमित बाल शिक्षा सदन के विद्यार्थियों के लिए हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया तथा साथ ही (Health Talk) के माध्यम से उपस्थित लोगों को स्वस्थ्य रहने के संबंध में जागरूक भी किया गया । इस मौके पर एकत्रित श्रमिकों एवं उनके आश्रितों व सामान्य जनता को अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा के सापेक्ष निगम के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। तथा वहीं कार्यक्रम का समापन डॉक्टर गौतम चक्रवर्ती (चिकित्सा अधीक्षक) के भाषण के साथ संपन्न हुआ । तथा कार्यक्रम में अस्पताल के स्टाफ में डाॅक्टर हरीश चन्द्रा , डाॅक्टर विवेक पाण्डेय, डॉ 0 शिखा चौधरी, डॉ 0 अभिजीत साहा, डॉ 0 अनिल बाजार, तथा शुभमराज सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खादी ग्रामोद्योग प्रबंधक, आवास विकास इंजीनियर समेत 11 बकायेदारों की प्रॉपर्टी होगी कुर्क

Sat Jan 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नगर निगम ने हाउस टैक्स बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए खादी ग्रामोद्योग प्रबंधक, एक्सईएन आवास विकास परिषद समेत 11 बड़े बकायेदारों की संपत्तियां कुर्क करने का आदेश जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, यदि इन बकायेदारों ने जल्द […]

You May Like

advertisement