उत्तराखंड: केंद्र सरकार द्वारा सिमली-ग्वालदम -बागेश्वर – जौलजीवी राजमार्ग को घोषित किया राष्ट्रीय राजमार्ग

उत्तराखंड: केंद्र सरकार द्वारा सिमली-ग्वालदम -बागेश्वर – जौलजीवी राजमार्ग को घोषित किया राष्ट्रीय राजमार्ग,
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
सागर मलिक

देहरादून। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सिमली-ग्वालदम-बागेश्वर-मुन्स्यारी-जौलजीवी राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस महत्वपूर्ण राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने से राज्य की बड़ी मांग पूरी हुई है। राज्य को सडक मरम्मत आदि में होने वाली बड़ी राशि की भी इससे बचत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क सीमान्त क्षेत्रों को जोड़ने वाली प्रमुख सडक रही है। भारत माला के तहत इसके डबल लेन निर्माण से आवागमन में भी सुविधा होगी। भारत माला के तहत बनने वाली इस डबल लेन सडक के निर्माण में तेजी आने के साथ ही भविष्य में इसकी मरम्मत आदि में होने वाला व्यय भी भारत सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री को सौपा ई-मंत्रिमंडल के लिए उत्तराखंड को मिला अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस

Wed Feb 17 , 2021
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री को सौपा ई-मंत्रिमंडल के लिए उत्तराखंड को मिला अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून। उत्तराखण्ड को दिये गये 18 वें सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेस अवार्ड 2020 बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री को सौंपा गया। यह अवार्ड उत्तराखण्ड को राज्यों की श्रेणी में ई-मंत्रीमंडल के लिए दिया गया है। उत्तराखण्ड […]

You May Like

Breaking News

advertisement