राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियों अभियान 03 मार्च से होगा शुरू

जिले के 0 से 05 वर्ष तक के 1 लाख 53 हजार 914 बच्चों को दी जाएगी पोलियों खुराक

 जांजगीर-चांपा 02 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियों अभियान 03 मार्च से 05 मार्च 2024 चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया ने बताया कि तीन दिवसीय अभियान में जांजगीर जिले के 0 से 05 वर्ष तक के 1 लाख 53 हजार 914 बच्चों को पोलियों खुराक दी जाएगी। अभियान के पहले दिन 03 मार्च को बुथ स्तर पर एवं 04 तथा 05 मार्च 2024 को बुथ गतिविधियों में छुटे हुए बच्चों को टीकाकरण टीम के द्वारा गृह भेंट कर पोलियों की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिले में 922 बुथ बनाए गए जिसमें ग्रामीण स्तर में 767, शहरी स्तर में 155 तथा ट्रांजिट दल 21 एवं मोबाईल दल 10 बनाए गये हैं। जिसमें कुल 2766 वैक्सीनेटर एवं 129 पर्यवेक्षक उक्त अभियान में कार्य सम्पादित करेंगे।
      कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी अभिभावकों से अपील हैं कि वे अपने 05 साल तक के सभी बच्चों को 03 मार्च 2024 को पल्स पोलियों बुथ पर लाकर पोलियों वैक्सीन की दो बूंद की खुराक अवश्यक पिलायें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियों अभियान की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वैक्सीन एवं आवश्यक सामग्री विकासखण्डों एवं शहरी क्षेत्रों में वितरीत की जा चुकी हैं। अभियान के सफल संचालन हेतु वैक्सीनेटर को प्रशिक्षित किया जा चुका हैं। जिले के मेला, बाजार, ईंटा भट्ठों, मलीन बस्तियों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में पोलियों खुराक पिलाने के लिए ट्रांजिट एवं मोबाईल टीम का गठन किया गया हैं।  
स/क्र

Read Article

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

12 वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा संपन्न

Sat Mar 2 , 2024
 जांजगीर-चांपा, 02 मार्च, 2024/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12 वीं के हिन्दी विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2023-24 हेतु कक्षा 12वीं की हिन्दी की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हुई। परीक्षा में […]

You May Like

Breaking News

advertisement