जिला कोंडागांव में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन

कोंडागांव, 16 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जिला कोंडागांव में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव में किया गया।
कार्यक्रम में कुष्ठ रोग के पूर्व हितग्राहियों को आमंत्रित किया गया, जिनमें ग्रेड 1 एवं ग्रेड 2 विकृति से प्रभावित व्यक्तियों का नि:शुल्क उपचार किया गया। इसके साथ ही मरीजों को विकृति के प्रभाव को कम करने और पुनः बढ़ने से रोकने के लिए विभिन्न फिजिकल एक्टिविटी और स्वास्थ्य शिक्षा सत्र आयोजित किए गए। हितग्राहियों को स्वयं की देखभाल, विकृति रोकथाम और बचाव के उपायों के बारे में मार्गदर्शन भी दिया गया।
इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल, एनएमए श्री लोकेश सोनी, और ताराशंकर बोस उपस्थित थे। फिजिकल एक्टिविटी के संचालन के लिए फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. पदमनाथ बघेल और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री मनोज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के विद्यार्थी एवं अन्य चिकित्सा सहायक भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वास्थ्य को लेकर विजन में ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना और समाज के कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर प्रयास कर रही है ताकि हर नागरिक सुरक्षित और सशक्त जीवन जी सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री सांई सीताराम धर्म मण्डल धरिकारेबीर बाबा पर आयोजित तीन दिवसीय रामलीला में सीता हरण लंका दहन दृश्य का हुआ मंचन--

Fri Oct 17 , 2025
श्री सांई सीताराम धर्म मण्डल धरिकारेबीर बाबा पर आयोजित तीन दिवसीय रामलीला में सीता हरण लंका दहन दृश्य का हुआ मंचन– सीता का विलाप सुन दर्शकों की आंखे हुई नम — ✍🏻विजय दुबे, पत्रकार तेजीबाजार -(जौनपुर)–स्थानीय चौखड़ा गांव में श्री सांई सीताराम धर्म मण्डल धरिकारेबीर बाबा पर आयोजित सुप्रसिद्ध तीन […]

You May Like

Breaking News

advertisement